Breaking NewsGohanaPolitics

आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप मलिक ने सी.एम. नायब सिंह सैनी की सरकार को कोसा

पड़ोसी राज्यों को दिया जा रहा है किसानों के हक का पानी : संदीप मलिक

गोहाना :-31 जुलाई : आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप मलिक ने बुधवार को कहा कि जहां पानी की किल्लत के चलते प्रदेश के किसानों की धान की फसल सूख रही है, वहीं हरियाणा सरकार द्वारा राजस्थान और उत्तर प्रदेश को खुश करने के लिए उन्हें पूरी दरियादिली से पानी दिया जा रहा है ।

संदीप मलिक बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूठी गांव के ग्रामीणों से रू-ब-रू हो रहे थे। मलिक ने ग्रामीणों को 12 अगस्त को गोहाना में प्रस्तावित पंजाब के सी. एम. भगवंत मान की जनसभा का न्योता भी दिया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आम आदमी पार्टी के नेता ने सी.एम. नायब सिंह सैनी की सरकार को कोसा कि नहरी पानी न आने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां कुदरत प्रदेश के किसानों पर तरस नहीं खा रही है, वहीं राज्य सरकार नहरी पानी के लिए तरसा कर बची-खुची कसर पूरी कर रही है। संदीप मलिक ने उन 5 गारंटियों का विस्तार से जिक्र किया जो राज्य में आप की सरकार बनने पर जनता को दी जाएंगी। इस अवसर पर रणबीर
सिंह, दयानंद मलिक, धर्मबीर मलिक, संदीप कुमार, ओम प्रकाश आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button