Breaking NewsGohanaPolitics
बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल ने भैंसवान खुर्द गांव में 24.57 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
गोहाना :-29 जुलाई : बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल सोमवार को भैंसवान खुर्द गांव में पहुंचे। उन्होंने इस गांव में 24.57 लाख रुपए की लागत से होने वाले नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच सुनील नासिर ने की। विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि भैंसवान खुर्द गांव में जहां भैंसवानिया पाने की बड़ी चौपाल का नवनिर्माण होगा, वहीं साथ में गली के निर्माण को भी नए सिरे से दोबारा से करवाया जाएगा। उनके अनुसार नवनिर्माण के कामों पर 24 लाख 57 हजार रुपए खर्च होंगे। विधायक ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके समाधान के लिए अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए ।
भैंसवान खुर्द गांव में हुए शिलान्यास कार्यक्रम में इस गांव
के प्रतिष्ठित ग्रामीण भी मौजूद रहे।



