Breaking NewsGohanaधरना प्रदर्शन

मुंडलाना खंड इकाई के बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी करनाल में घेरेंगे सी.एम. आवास

गोहाना :-27 जुलाई : बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की मुंडलाना खंड इकाई के कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में जींद रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में बैठक की। कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों को लेकर अनदेखी करने का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि वे चार अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एसोसिएशन की खंड इकाई के अध्यक्ष नवीन नरवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत एम.पी.एच. डब्ल्यू. महिला कर्मचारियों के मूल वेतन का 4200 ग्रेड पे लागू किया जाए। महिला कर्मचारियों को ड्रेस, एफ. टी. ए. एवं एम.सी.टी.एस. अलाउंस दिया जाए। बहुउद्देश्यीय वर्ग के समाप्त पदों को बहाल किया जाए और स्थायी भर्ती की जाए। पदोन्नति और इंफॉर्मेशन सूची जारी की जाए।

इस मौके पर दिनेश कुमार, कुलदीप खासा, आजाद, राजेश मलिक, नरेश सहरावत, नवदीप, नितिन, विकास चंद्र, वीरेंद्र पूनिया मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button