Breaking NewsGohanaPoliticsविधानसभा चुनाव

भाजपा के किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री की दो ट्रक : भगवंत मान, पहले पानी दो, फिर हरियाणा आओ

गोहाना :-27 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स ने शनिवार को कहा कि पंजाब के सी.एम. भगवंत मान को तभी हरियाणा में आना चाहिए जब वह प्रदेश को उसके हक का पूरा नहरी पानी दे दें।

सुनील वत्स शहर में अंबेडकर चौक स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पंजाब के सी.एम. को कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि वह हरियाणा के हक पर डाका मार कर राज्य की जनता के सामने वोट के लिए झोली पसारने आएं। वत्स ने कहा : पहले पानी दो, फिर हरियाणा में आओ ।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी मातृभूमि का कर्ज चुकाएं। वे पंजाब की आप सरकार से कहें कि वह हरियाणा को उसके अधिकार का नहरी पानी उपलब्ध करवाए। सुनील वत्स ने कहा कि एस.वाई.एल.नहर स्वयं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, जो हरियाणा के ही हैं, के लिए भी अग्नि परीक्षा हैं। केजरीवाल की तरफ प्रदेश की जनता
टकटकी लगाए देख रही है कि वह अपना धर्म निभाते हैं या राजनीति के लिए प्रदेश के हितों की बलि चढ़ाते हैं।

 

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button