Breaking News

अच्छे और नेक कार्य की प्रेरणा लेनी जरुरी

रेडक्रॉस भवन में रक्तदान कैम्प का आयोजन

गुरुग्राम। रक्त की पूर्ति के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी भवन चंदन नगर में रक्तदान शिविर का उपायुक्त गुरुग्राम निशांत कुमार यादव एवं अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में रेड क्रॉस गुरुग्राम द्वारा आयोजन किया गया। शिविर का मार्गदर्शन रेड क्रॉस सोसायटी सचिव विकास कुमार एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी ईशांक कौशिक ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सचिव विकास कुमार ने कहा कि रक्त की पूर्ति करने के लिए युवा बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। रेड क्रॉस का स्टाफ भी रक्त दान करने में सदैव आगे रहता है। उन्होंने बुधवार के शिविर में रेड क्रॉस से कुणाल मंगला, अतुल कुमार पराशर के पुत्र लक्ष्य कुमार पराशर, श्यामा राजपूत के मामा विकास कुमार ने रक्त दान किया। उन्होंने कहा कि यह सब एक-दूसरे की प्रेरणा से संभव हो पा रहा है। हम अच्छे कार्यों के लिए दूसरों से प्रेरणा लें, यह जरूरी है। ऐसे लोगों की संगत भी करनी चाहिए जो समाज की सेवा में जुटे रहते हैं। वे सदैव अच्छे मार्ग पर ही हमें लेकर जाएंगे। विकास कुमार ने कहा कि रक्त दान के लिए जागरुकता आई है। लोग स्वयं रक्त दान करने के लिए भी आ रहे हैं। ऐसा बदलाव जरूरी है। शिविर का संचालन श्यामा राजपूत ने किया तथा अतुल कुमार पराशर, आकांक्षा, कुणाल मंगला, कविता सरकार, अजय आदि का विशेष योगदान मिला।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button