Breaking NewsGohanaPolitics

विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि-भाजपा ई. डी. को राजनीतिक हथियार बना रही है

गोहाना :-21 जुलाई : गोहाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि भाजपा ई.डी. का राजनीति प्रतिद्वंद्वियों पर हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा की धर्म और जाति की राजनीति को नकार चुकी है। अब भाजपा भय बनाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने यह बात सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ई.डी. द्वारा गिरफ्तार करने के बाद कही ।

मलिक अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके कांग्रेस नेताओं पर ई. डी. से कार्रवाई करवा रही है। भाजपा की कोशिश है कि कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाकर उनको डराया जाए । लोकसभा चुनाव के बाद काफी नेता भाजपा को छोड़ने की तैयारी कर चुके हैं। अब ई.डी. का सहारा लेकर भाजपा नेताओं को भी दूसरे दलों में जाने से रोकने के लिए डराया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा के कौन नेता अवैध खनन में संलिप्त हैं यह सबको पता है लेकिन ई.डी. उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा की सोची-समझी चाल को प्रदेश की जनता भली भांति जानती है। भाजपा के प्रति हरियाणा के लोगों में गुस्सा है । प्रदेश का भाईचारा किसने खराब किया था, यह सब जानते हैं। द्वेष की राजनीति के चलते ही भाजपा के इशारे पर ई.डी. ने सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button