Breaking NewsGohanaPoliticsSocial
आप मेरा बूथ- सबसे मजबूत पर दृढसंकल्प रहिए, हर बूथ की मजबूती ही भाजपा को तीसरी बार पहुंचाएगी चंडीगढ़ : आनन्द सिंह हुड्डा

गोहाना :-19 जुलाई : आप मेरा बूथ- सबसे मजबूत पर दृढसंकल्प रहिए। हर बूथ की मजबूती ही भाजपा को तीसरी बार चंडीगढ़ में पहुंचाएगी । शुक्रवार को यह टिप्पणी भैंसवाल कलां भाजपा मंडल की बैठक में मंडल प्रभारी आनंद सिंह की । यह बैठक शहर में ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त के कार्यालय में हुई। आनंद सिंह हुड्डा विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह ने की। इस बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया गया। मंडल प्रभारी हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के बूते ही बनेगी।



