Breaking NewsGohanaPolitics

भीषण गर्मी में कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत बरोदा हलके के बुटाना गांव से गंगाणा गांव तक दीपेन्द्र हुडडा की पदयात्रा में उमड़ा जन सैलाब : सी.एम. फेस के सवाल पर बोले : न मेरी किसी पद की लालसा, न ही कोई राजनीतिक लक्ष्य

भाजपा ने नहीं दिया जवाब तो विधानसभा चुनाव में जनता चुकता कर देगी हिसाब : दीपेंद्र

गोहाना :-19 जुलाई : रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत 5वें दिन शुक्रवार को बरोदा हलके के गांव बुटाना अड्डे से गांव गंगाणा अड्डे तक पदयात्रा की। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जब से हरियाणा मांगे हिसाब के तहत कांग्रेस पार्टी ने सवाल पूछे हैं, पूरी भाजपा में तिलमिलाहट है। भाजपा सरकार ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। अगर भाजपा सरकार ने हिसाब नहीं दिया तो अक्तूबर में प्रदेश की जनता इनका हिसाब चुकता कर देगी। गंगाणा गांव में जब पत्रकारों ने दीपेंद्र से पूछा कि कांग्रेस हाईकमान उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए सी.एम. फेस क्यों नहीं घोषित कर देता, उन्होंने तपाक से जवाब दिया कि उन्हें न तो किसी पद की कोई लालसा है, न ही उनका कोई राजनीतिक लक्ष्य है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में बरोदा हलके से लेकर सोनीपत और पूरा हरियाणा दुर्दशा का शिकार हुआ है। बरोदा हलके के उपचुनाव में भाजपा ने अनेक वादे किये थे, लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। सवालों की बौछार करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने पूछा कि बरोदा हलके में जलभराव की काफी समस्या रहती है, बारिश के पानी की निकासी का क्या हुआ ? नहरी पानी कम क्यों आ रहा है? हर गांव में जलापूर्ति की समस्या है वो दूर क्यों नहीं हुई? बुटाना में यूनिवर्सिटी कहां गई? बरोदा और भैंसवाल में गर्ल्स कॉलेज का क्या हुआ? आई.एम.टी. बननी थी, उसका क्या हुआ? राइस मिल का क्या हुआ ? कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय पूरे हरियाणा में 81 किलोमीटर मेट्रो बनी और 4 शहर मेट्रो से जुड़े। क्या कारण है कि भाजपा के 10 साल मेट्रो का एक खंभा भी
नहीं बन पाया?

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रोहतक के कांग्रेस सांसद ने भाजपा सरकार से 15 सवाल दोहराते हुए पूछा कि दिल्ली के तीन तरफ बसे हरियाणा में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों है ? देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में क्यों है ? देश में सबसे ज्यादा अपराध दर हरियाणा में क्यों है ? हरियाणा में हजारों करोड़ के घोटाले क्यों? जनविरोधी पोर्टलों से हरियाणा बेहाल क्यों ? अग्निपथ और कौशल निगम के तहत पक्की नौकरियां खत्म क्यों? भाजपा काल बना किसानों का काल क्यों ? दलित, पिछड़ों की उपेक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन क्यों ? खेलों में अग्रणी हरियाणा नशे में नंबर 1 बना क्यों ? गरीब, बाहरी कॉलोनीवासी और श्रमिक बदहाल क्यों.?हरियाणा में शिक्षा तंत्र बर्बाद क्यों ? हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया क्यों पिटा? बच्चों-बेटियों समेत हर वर्ग को न्याय की बजाय लठियां क्यों ? हरियाणा की अर्थव्यवस्था विकास की पटरी से उतरी क्यों ? 2014 और 2019 के घोषणा पत्र को भाजपा भूली क्यों ?

गांव गंगाणा के खेतों में धान की बुआई कर रहे किसानों ने उन्हें बुलाया और अपनी समस्याएं बताई। किसानों के आग्रह पर दीपेन्द्र हुड्डा ने उनके साथ खेतों में ट्रैक्टर चलाया और धान की रोपाई में हाथ बंटाया। दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों और मजदूरों के बीच बैठ कर उनके साथ लंच किया । रास्ते में जब एक खेत में दीपेंद्र हुड्डा ने ट्यूबवेल चलते हुए देखा, उन्होंने अपने काफिले को वहीं रोक दिया तथा चलते टयूबवेल में नहाने का आनंद लिया । दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2024 के विधानसभा में कांग्रेस सर्वे के आधार पर टिकट देगी । चुनाव सर्वे में जो जनता का प्रिय नेता होगा, उनके काम करवाने में आगे रहता होगा, उसी को टिकट दी जाएगी। विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायकों की टिकट भी जनता से पूछ कर दी जाएगी। कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी ने हर सीट पर सर्वे के आदेश दिए हुए हैं। दीपेंद्र ने कहा कि गुजरात सरकार में कोई पोर्टल नहीं है तो हरियाणा सरकार में पोर्टल के माध्यम से गरीब आदमी को क्यों परेशान किया गया। किसानों, कर्मचारियों, छात्र व महिला खिलाड़ियों पर 10 साल में क्यों अत्याचार किया गया, इसका जवाब भी भाजपाई नहीं दे रहे । जब मीडिया ने उन से सवाल पर सवाल करने शुरु किए तो दीपेंद्र ने हंस कर उठते हुए कहा, ‘बस करो, अब, बच्चे की जान मत लो । ‘

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button