आम आदमी पार्टी के नेता संदीप मलिक के समर्थन में महमूदपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन

गोहाना :-18 जुलाई : गुरुवार को बरोदा हलके के महमूदपुर गांव में बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की प्रदेश युवा सचिव मोना सिवाच ने कहा कि अग्निवीर योजना ने युवाओं का फौज से मोहभंग कर दिया है।
मोना सिवाच यह कार्यक्रम युवा नेता संदीप मलिक के समर्थन में कर रही थीं। उन्होंने ग्रामीणों से महमूदपुर गांव की समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की । प्रदेश युवा सचिव मोना सचिव ने जिस प्रदेश के हर गांव के युवा सेना में भर्ती के लिए लालायित रहते थे, भाजपा ने सैनिकों को अग्निवीर के रूप में ठेके पर भर्ती की व्यवस्था कर उनके सपनों पर कुठाराघात किया है।
मोना सिवाच ने कहा कि पीने के पानी की किल्लत बरोदा हलके की पहचान बन चुकी है। कितनी सरकारें आईं, कितनीं गईं, लेकिन यह समस्या जस की तस है ।
इस अवसर पर रणबीर राठी, राजबीर, सुरेंद्र, बलजीत राठी, जगदीश, रणबीर, नीलम, बिमला आदि मौजूद रहे।



