Breaking NewsGohanaPolitics

बरोदा हलके की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा रणदीप मलिक रुखी के गोहाना स्थित कार्यालय से हुई प्रारंभ

गोहाना :-18 जुलाई : प्रदेश कांग्रेस का अनुसरण करते हुए गुरुवार को बरोदा हलके की हरियाणा मांगे हिसाब-कांग्रेस से है आस यात्रा प्रारंभ हो गई। यह यात्रा दीपेंद्र सिंह हुड्डा ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव रणदीप मलिक रुखी के शहर में रोहतक रोड पर स्थित कार्यालय से प्रारंभ हुई।

बरोदा हलके की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को हरी झंडी ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव रणदीप मलिक ने दिखाई। इस अवसर पर दो बार बरोदा हलके के चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रणदीप मलिक रुखी ने कहा कि प्रदेश की कानून और व्यवस्था पटरी पर पूरी तरह से उतर चुकी है। बेखौफ बदमाश दिन-दहाड़े फिरौतियां मांग रहे हैं तथा हत्याएं कर रहे हैं। डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार जनता के दिलों से उतर चुकी है तथा उससे समाज का कोई भी वर्ग खुश नहीं है। राजमल मलिक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बरोदा हलके के हर गांव में जा कर भाजपा सरकार की नाकामियों की पोल
खोलेंगे। इस अवसर पर रेखा मलिक, प्रीतम सिंह, आजाद सिंह चहल, आजाद सिंह दांगी, अमित कुमार और प्रकाश आदि आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button