Breaking NewsGohanaPolitics

भाजपा ने गोहाना मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का किया सत्यापन

गोहाना :-17 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के गोहाना मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का बुधवार को सत्यापन किया गया। यह सत्यापन शहर में विकास नगर स्थित सत्संग भवन में हुई विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित कक्कड़ ने की । संयुक्त संयोजन मंडल महामंत्री भूपेंद्र मुदगिल और जयदेव देशवाल ने किया। बैठक में विस्तारित गोहाना विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी कार्यकर्ता और सोनीपत जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जैन, गोहाना मंडल के प्रवासी कार्यकर्ता और गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य भी पहुंचे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विस्तारित कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों का सत्यापन किया गया। मनोज जैन और वीरेंद्र सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए वे अपने-अपने बूथ के स्तर पर तन-मन-धन से जुट जाएं। इस बैठक में डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, बलराम कौशिक, प्रवीण कश्यप, शेर सिंह बेडवाल, सुनील खां, विजय पुलस्त्य, जगवीर जैन, विजय निनानिया, सचिन बैरागी आदि भी उपस्थित रहे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button