Breaking NewsGohanaPolitics

हरियाणा में बढ़ती गुंडागर्दी के पीछे राजनीतिक साजिश की बू : खुराना

 

गोहाना :-16 जुलाई : प्रदेश में बढ़ती गुंडागर्दी के पीछे राजनीतिक साजिश की बू आ रही है। यह आशंका मंगलवार को हरियाणा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश खुराना ने व्यक्त की। वह गोहाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि जैसे ही विधानसभा चुनाव निकट आए, व्यापारियों के यहां फिरौतियों के फोन बजना असाधारण है। यह इसलिए कि हरियाणा साढ़े चार साल तक बिल्कुल शांत रहा। जैसे ही विधानसभा चुनाव ने दस्तक दी, अचानक से राज्य में गुंडागर्दी और फिरौती मांगने की वारदातों की बाढ़ आ गई जिससे व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगा। इस अनायास वृद्धि की पृष्ठभूमि में राजनीतिक साजिश रच उसका चुनावी लाभ लेने की मंशा जाहिर हो रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध के लिए जीरो टोलरेंस को ले कर कटिबद्ध है। जिस तरह से तीन बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया गया, उसी तरह से अपराधियों का पूरा सफाया किया जाएगा। बदमाशों को या तो बदमाशी छोड़नी होगी या उन्होंने हरियाणा को छोड़ देना होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button