पंचायत और नगर निकाय चुनाव में 5 प्रतिशत आरक्षण बदल देगा बी. सी. बी की तकदीर : सैनी

गोहाना :-16 जुलाई : मंगलवार को महेंद्रगढ़ में हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में सी. एम. नायब सिंह सैनी ने बी.सी.-बी. के लिए पंचायत और नगर निकाय चुनाव में 5 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की। भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक परमवीर सैनी ने कहा कि यह आरक्षण इस वर्ग की तकदीर बदल देगा ।
परमवीर सैनी ने कहा कि बी. सी. बी. के लिए नए आरक्षण का साथ की साथ गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। उनके अनुसार बी. सी. – बी को पंचायत और नगर निकाय के चुनावों में पांच प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण देने का निर्णय ऐतिहासिक निर्णय है और इस प्रावधान से बी.सी. बी. को जबरदस्त फायदा होगा। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक ने स्मरण करवाया कि बी.सी. ए. के लिए पहले से 8 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण उपलब्ध है। उन्होंने दावा किया कि क्रीमी लेयर की लिमिट को भी 6 से बढ़ा कर 8 लाख कर दिया गया है जिसमें वेतन और खेती की आय नहीं जोड़ी जाएगी। परमवीर सैनी ने कहा कि पहले बी. सी.-ए और अब बी. सी. बी के लिए राजनीतिक आरक्षण प्रदान कर भाजपा ने सिद्ध कर दिया है कि पिछड़े वर्गों की असली हितैषी वही है । इस अवसर पर अनिल सैनी, सुरेंद्र सैनी, प्रवीण सैनी, राकेश सैनी आदि भी मौजूद रहे।



