बदलाव के लिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : मोना सिवाच

गोहाना :-15 जुलाई : बरोदा हलका में बदलाव के लिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है । जब महिलाएं आगे आएंगी तभी बरोदा हलके की राजनीति में बदलाव होगा । यह बात आम आदमी पार्टी (आप) की यूथ विंग की प्रदेश सचिव मोना सिवाच ने कही । वह सोमवार को पार्टी नेता संदीप मलिक के साथ बरोदा हलके के गांवों में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से रूबरू हो रही थीं । आप पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को बरोदा हलका के गांव बनवासा और आंवली में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आप नेता संदीप मलिक और मोना सिचाच ग्रामीणों से रूबरू हुए। संदीप मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी को महिलाओं, युवा और बुजुर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वह बोले कि बरोदा हलका के मौजूदा विधायक और भाजपा सरकार ने हलके को पूरी तरह से लावारिस छोड़ रखा है। इसके चलते क्षेत्र में समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं।



