मोदी जी दिल्ली देहरादून वंदेभारत ट्रेन को 25 मई को वर्चुली हरी झंडी दिखाएँगे
देहरादून से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है l 28 मई से ट्रेन नियमों के अनुसार शुरू हो जाएगी l
यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन सुबह 7:00 बजे से चलेगी और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। वहीं, बीच की रफ्तार 63.41 तय की गई है l ट्रेन का किराया अभी बताया नहीं गया पर जल्दी बता दिया जाएगा lबताया जा रहा है कि किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 परसेंट अधिक हो सकता है।
संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं।
देहरादून से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटा कम समय में दिल्ली पहुंच जाएगी l यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक नहीं लेकर जाएगी यह सिर्फ आनंद विहार तक की जाएगी l
यह होगा ट्रेन का शेड्यूल –
देहरादून से दिल्लीस्टेशन- समय देहरादून – 7.00 बजे हरिद्वार – 8.04 बजे रुड़की- 8.49 बजे सहारनपुर- 9.27 बजे मुजफ्फरगनर- 10.07 बजे मेरठ- 10.37 बजे आनंद विहार- 11.45 बजे
दिल्ली से देहरादून आनंद विहार- शाम 5.20 बजे मेरठ- 6.38 मुजफ्फरनगर- 7.08 सहारनपुर- 7.55 रुड़की- 8.31 हरिद्वार- 9.15 देहरादून- 10.35 प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन को पीएम 25 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।


