पी.एम. की एक पौधा मां के नाम मुहिम में जगमेंद्र जौली रोपेंगे 11 हजार पौधे

गोहाना :-15 जुलाई : सोमवार को सोनीपत जिला परिषद के पूर्व सदस्य तथा भाजपा के दिग्गज नेता जगमेंद्र जौली ने कहा कि वह पी. एम. नरेंद्र मोदी की एक पौधा मां के नाम मुहिम में गोहाना हलके में 11 हजार पौधे लगाएंगे। उन्होंने इस संकल्प का शुभारंभ अपने पैतृक गांव जौली में स्थित सरकारी स्कूल से किया।
जगमेंद्र जौली रेलवे बोर्ड और एफ.सी.आई. के भी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने जौली गांव से पौधारोपण का श्रीगणेश करते हुए कहा कि वह गोहाना हलके के प्रत्येक गांव मे बारी-बारी से पहुंचेंगे तथा वहां के सार्वजनिक स्थलों पर फलदार और छायादार पौधे लगाएंगे।
पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि आज हम जिन पौधों का आनंद ले रहे हैं, उन पौधों को कभी हमारे पूर्वज दादा-पड़दादा ने लगाया था। हम पर वह कर्ज है। इस कर्ज को चुकाने का एक ही तरीका है कि हम भी अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त मात्रा में पौधे लगाएं।
जगमेंद्र जौली ने जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे खुशी के मौकों पर पौधे लगाने का आह्वान किया।



