अब 19 को बरोदा हलके में पहुंचेगी दीपेंद्र की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा

गोहाना :-15 जुलाई : रोहतक लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा सोमवार को करनाल से प्रारंभ की गई हरियाणा मांगे हिसाब- कांग्रेस से ही आस यात्रा का बरोदा हलके में पहुंचने का कार्यक्रम संशोधित किया गया है।
बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि पहले हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के साथ दीपेंद्र सिंह हुड्डा 20 जुलाई को जींद से सुबह बरोदा हलके के बुटाना गांव में पहुंचना था तथा उन्हें गंगाणा गांव के बस स्टैंड तक पदयात्रा करनी थी। नए कार्यक्रम के अनुसार दीपेंद्र सोनीपत से 19 जुलाई को गोहाना आएंगे। सोनीपत जिले में अब दीपेंद्र की यात्रा 17 जुलाई को राई हलके तथा 18 जुलाई को सोनीपत शहर में पहुंचेगी।
इंदुराज नरवाल ने बताया कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा की यात्रा की तैयारी के लिए मंगलवार की सुबह 10 बजे उनके गोहाना शहर में नए बस स्टैंड के निकट गजराज रोड पर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ता सभा होगी। इस कार्यकर्ता सभा में लोकसभा सांसद की यात्रा के लिए ड्यूटियां लगाई जाएंगी।



