Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

गोहाना :-15 जुलाई : सोमवार को गोहाना शहर से दर्जनभर कार्यकर्ता दूसरी अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। गोहाना हलका के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया। विधायक मलिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोगों का विश्वास काफी बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर दूसरे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व से प्रभावित होकर गोहाना शहर से दर्जनभर कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर सुनील, अमित निंबड़िया, दीपक, अश्विनी, अंकुश, हकीब, भूपेंद्र, रंजन, इंतजार और आशु ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button