Breaking NewsGohanaPolitics

कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा 20 को पहुंचेंगी बरोदा हलके में

गोहाना :-14 जुलाई : रोहतक लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा 20 जुलाई को बरोदा हलके में पहुंचेगी। यह जानकारी रविवार को इस हलके के विधायक इंदुराज नरवाल ने दी। नरवाल के अनुसार बुटाना गांव से गंगाणा गांव में पदयात्रा में सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार, गोहाना के विधायक जगबीर सिंह मलिक और खरखौदा के विधायक जयवीर वाल्मीकि सहित सोनीपत जिले के सब दिग्गज कांग्रेस नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चलेंगे। गंगाणा गांव के अड्डे के साथ बड़े मैदान में दीपेंद्र सिंह हुड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विधायक ने आगे बताया कि इस पदयात्रा की तैयारी के लिए गोहाना शहर में नए बस स्टैंड के निकट गजराज रोड पर स्थित उनके कार्यालय में मंगलवार की सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। इंदुराज नरवाल के अनुसार बरोदा हलके से पहले दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा सोनीपत जिले में 17 जुलाई को राई हलके तथा 18 जुलाई को सोनीपत शहर में पहुंचेगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button