Breaking NewsGohanaPolitics

बरोदा हलके में भी कमल खिलाने का वक्त आ गया है : दास

गोहाना :-13 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी की एनालिसिस टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उड़ीसा प्रदेश के वरिष्ठ नेता टी. पी. दास ने कहा कि अब बरोदा हलके में भी कमल खिलाने का वक्त आ गया है। वह बरोदा हलके के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब हो रहे थे। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह मलिक ने की ।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टी. पी. दास ने कहा कि भाजपा से ज्यादा से ज्यादा नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जरूरत केंद्र और प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी को आम जनता तक पहुंचाने की है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भूपेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब प्रदेश के सी.एम. थे, तब उन्होंने बरोदा हलके की घोर अनदेखी की। उनके राज में इस हलके में कहीं एक ईंट तक नहीं लगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सी. एम. नायब सिंह सैनी की नीतियों और नेतृत्व से समाज का हर वर्ग खुश है।

इस अवसर पर जीतेंद्र शर्मा, सूरत सिंह, आजाद जागसी, आशीष भनवाला, डॉ. राम मेहर राठी, सुधीर मलिक, रवींद्र मोर, बिजेंद्र घनघस, राजेश मलिक आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button