Breaking NewsGohanaधरना प्रदर्शन

3658 निजी बस परमिट देने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी 14 को अंबाला में परिवहन मंत्री का आवास घेरेंगे

गोहाना :-9 जुलाई : 3658 निजी बस परमिट देने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। यह घोषणा मंगलवार को ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य अशोक खोखर ने की।

अशोक खोखर शहर के बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश के 262 रूटों पर 3658 प्राइवेट परमिट बिना किसी मांग के देने जा रही है। उनके अनुसार प्रदेश की जनता हस्ताक्षर अभियान और पंचायतों के माध्यम से बार-बार रोडवेज बसों को बढ़ाने की मांग कर रही है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्राइवेट बस वाले प्रदेश की किसी भी योजना को लागू नहीं कर रहे हैं जिसकी शिकायत बुजुर्गों, लड़कियों सहित विभिन्न पक्षों द्वारा करने की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। प्राइवेट बसों के मुकाबले रोडवेज की बसें राजकीय कोष में कई गुणा अधिक राजस्व जमा करवाती हैं। प्राइवेट बस वाले अपने कर्मचारियों को बेहद मामूली वेतन दे कर उनका सरेआम शोषण भी कर रहे हैं।
अशोक खोखर ने कहा कि 14 जुलाई को अंबाला में
परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने के साथ बड़े
आंदोलन का ऐलान भी किया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button