Breaking NewsGohanaPolitics

सोनीपत में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए लगाई जजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां

गोहाना :-8 जुलाई : जननायक जनता पार्टी 14 जुलाई को दोपहर बाद 2 बजे सोनीपत में मुरथल रोड पर स्थित मामचंद वाटिका में जिला स्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। इस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए सोमवार को गोहाना हलके और बरोदा हलके के पार्टी कार्यकर्ताओं की संयुक्त सभा सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में हुई। बैठक में दोनों हलकों के वर्करों की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए ड्यूटियां लगाई गईं ।

प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन में जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला और प्रदेश के पूर्व डिप्टी दुष्यंत सिंह चौटाला पहुंचेंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए हुई कार्यकर्ता सभा में जुलाना हलके के विधायक और जिला प्रभारी अमरजीत ढांडा, सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष तथा जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राज सिंह दहिया आए ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अमरजीत ढांडा ने कहा कि जजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चौ. देवीलाल की विचारधारा का अनुसरण करता है । उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में डिप्टी सी.एम. रहते दुष्यंत सिंह चौटाला ने जो कल्याणकारी कार्य किए, उनका व्यापक प्रचार और प्रसार किया जाए। राज सिंह दहिया ने दावा किया कि जजपा अपने मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बूते आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को दुष्यंत चौटाला समझ कर अभी से फील्ड में उतर जाए। इस कार्यकर्ता सभा में पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे कुलदीप मलिक के साथ बलजीत मलिक, संदीप भनवाला, सुरेंद्र मलिक, रजनी मलिक, रामचंद्र देशवाल, जुगतीराम स्वामी, जोनी लठवाल, शीलू खासा, अशोक मोर, बबलू वाल्मीकि, किरण भाटिया, अशोक जवाहरा, मोनू बलि, नरेश मलिक, सुरेंद्र कासंडी आदि भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button