Breaking NewsGohanaPolitics

हरियाणा में आप की सरकार बनने पर देंगे पंजाब- दिल्ली के बराबर सुविधाएं : लोहिया

गोहाना :-6 जुलाई : आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के लीगल सेल के प्रदेश सह-संयोजक हैप्पी लोहिया ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर वे सभी सुविधाएं प्रदेश की जनता को उपलब्ध करवाई जाएंगी जिनका आनंद इस समय पंजाब और दिल्ली की जनता भोग रही है। हैप्पी लोहिया पुरानी अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन चौक के पार्क में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे । इस सभा की अध्यक्षता आप के गोहाना ब्लॉक के अध्यक्ष हनु लाल जिंदल ने की। आप नेताओं ने सभा में दावा किया कि इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी । मुख्य वक्ता और लीगल सेल के प्रदेश सह-संयोजक हैप्पी लोहिया ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता को पांच गारंटी दी हैं। पहली गारंटी 24 घंटे और फ्री बिजली, दूसरी गारंटी फ्री शिक्षा, तीसरी गारंटी फ्री चिकित्सा, चौथी गारंटी महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए और पांचवीं गारंटी युवाओं के लिए रोजगार की है। इस अवसर पर माधव जिंदल, सिद्धार्थ जैन, अंकुर बिलबिलान, अनिल खासा आदि आप नेता भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button