बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल ने कांग्रेस पार्टी के एस.सी. विभाग के नए पदाधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्त्र

गोहाना :-6 जुलाई : शनिवार को शहर में नए बस स्टैंड के निकट स्थित अपने कार्यालय में बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने एस.सी. विभाग के नए पदाधिकारियों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। उनके अनुसार ये नई नियुक्तियां विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देश पर की गई हैं।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की अध्यक्षता एस.सी. विभाग के सोनीपत जिले के अध्यक्ष जगशेर नूरनखेड़ा ने की। कार्यक्रम में बरोदा हलके के और ब्लॉक स्तर के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। मदीना गांव के पूर्व सरपंच राजा मोगरा को बरोदा हलके का अध्यक्ष बनाया गया । इसी क्रम में भगत राम मोई को गोहाना ब्लॉक, पवन ठसका को कथूरा ब्लॉक और विक्रम बुटाना को मुंडलाना ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद और कांग्रेस एस.सी. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि इंदौरा, जिला पार्षद जय सिंह मलिक के साथ जितेंद्र जांगड़ा, जयपाल बुटाना, सुनीता मदीना, सीमा खासा, देवेंद्र शर्मा, विकास धौला, राकेश छपरा भी मौजूद रहे।



