AdministrationBreaking NewsGohanaPolitics

गोहाना में आयोजित अभिनंदन समारोह में सी.एम. के ओ.एस.डी. वीरेन्द्र बढ़खालसा ने भरी हुंकार, सरकार नहीं सहेगी गुंडागर्दी, सख्ती से कुचलेंगे

गोहाना :-5 जुलाई : सी.एम. नायब सिंह सैनी के ओ.एस.डी. वीरेंद्र बढ़खालसा ने शुक्रवार सायं कहा कि राज्य सरकार किसी भी सूरत में गुंडागर्दी को नहीं सहेगी। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी को जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी के तहत पूरी सख्ती से कुचला जाएगा। इस के लिए समाज का भरपूर सहयोग भी लिया जाएगा।

वीरेंद्र बढ़खालसा शहर की पटेल बस्ती में स्थित सोनीपत विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष, गोहाना टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, गीता विद्या मंदिर के पूर्व अध्यक्ष और अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार मित्तल के कार्यालय में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

यह समारोह लायंस क्लब, जे.सी.आई., भारत विकास परिषद केमिस्ट एसोसिएशन, काठमंडी एसोसिएशन, आढ़ती एसोसिएशन, वाल्मीकि समाज, धानक समाज, रविदास समाज, आहुति, स्वर्णकार समाज, पंजाबी सेवा समिति, धर्मपुत्र कला मंच सहित विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

सी.एम. के ओ.एस.डी. वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि राज्य सरकार ने गोहाना शहर की बेहतर कानून और व्यवस्था के लिए हरियाणा आर्ल्ड पुलिस की एक कम्पनी अलग से उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि शहर का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता था, है और रहेगा। उन्होंने जनता से सुझाव भी मांगे। इस अवसर पर रामधारी जिंदल, ठेकेदार जय सिंह, इंद्रजीत विरमानी, वीरेंद्र आर्य, संजय मेहंदीरत्ता, सरदार काबूल सिंह, रवींद्र जागलान, श्याम लाल वशिष्ठ, डॉ. एस.एन. गुप्ता, सुरेंद्र गर्ग, मनोज जाले आदि मौजूद रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button