हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का आदेश : रिलायंस कंपनी पर हो एफ.आई.आर. भाकियू की जीत : नरवाल
कहा : पीड़ित किसानों को मुआवजा देने का वायदा भी जल्दी हो पूरा

गोहाना :-5 जुलाई : नायब सिंह सैनी सरकार के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने पीड़ित किसान को खराब फसल का मुआवजा न देने पर उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की हरियाणा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने इस आदेश को भाकियू के संघर्ष की जीत बताया। नरवाल ने कहा कि पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के वायदे को भी सरकार जल्दी पूरा करे ।
भाकियू शहर के लघु सचिवालय में 160 दिन से सोनीपत जिले का जिला स्तरीय धरना दे रही है। 29 जनवरी से प्रारंभ इस धरने की एक मांग जहां सभी पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की है, वहीं दूसरी मांग किसानों से धोखाधड़ी करने के आरोप में रिलायंस बीमा कम्पनी पर एफ.आई.आर. दर्ज करने की है।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने दावा किया कि राज्य सरकार जून के प्रारंभ में यह वायदा भी कर चुकी है कि प्रत्येक पीड़ित किसान को मुआवजा दिया जाएगा तथा किसी भी किसान को, जिसकी फसल का नुकसान हुआ है, उसे मुआवजे से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वायदा पूरा होने में लगातार देरी हो रही है जिससे संदेह होने लगा है कि सरकार गंभीर भी है या नहीं ।
धरने पर सतीश गढ़ी सराय, राजू आंवली, दीपक आंवली, रोहतास आहुलाना, शेरा भैंसवाल, राम किशन मदीना, पाला राम मदीना, सत्यपाल मदीना, सुरेश कथूरा आदि भी मौजूद रहे।



