ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने झुग्गी झोपडी में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों में बांटी टी-शर्ट

गोहाना :-2 जुलाई : ओलिम्पियन पहलवान और भाजपा दिग्गज योगेश्वर दत्त मंगलवार को सोनीपत रोड पर स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचे तथा उन्होंने उनमें रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के सदस्यों में टी-शर्ट वितरित की। पहलवान योगेश्वर दत्त ने यह सेवा व्यक्तिगत रूप से की।
योगेश्वर दत्त पहले 2019 और उसके बाद 2020 में हुए उप चुनाव में बरोदा हलके से चुनाव बतौर भाजपा प्रत्याशी लड़ चुके हैं। वह इसी हलके के भैंसवाल कलां गांव के हैं। उन्होंने बलि ब्राह्मणान गांव में भावी पदक विजेता तैयार करने के लिए कुश्ती अकादमी भी बना रखी है। गोहाना शहर में योगेश्वर दत्त का कार्यालय सोनीपत रोड पर है। इसी रोड पर बसी झुग्गी-झोपड़ियों में योगेश्वर दत्त पहुंचे। उन्होंने निजी तौर से खरीदी टी-शर्ट वहां रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के सदस्यों में बांटीं।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक के साथ राजेश कुमार, मोहित चहल, सुंदर पहलवान आदि भी मौजूद रहे।



