Breaking NewsGohanaPolitics

बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने दो गांवों में विधायक निधि से किए 95 लाख के शिलान्यास

गोहाना :-1 जुलाई : बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल सोमवार को अपने हलके के दो गांवों में पहुंचे। उन्होंने बनवासा और रिंढाणा गांवों में 95.06 लाख रुपए से होने वाले तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सानिध्य श्री श्री 1008 बाबा भले गिरि जी महाराज का रहा। विधायक इंदुराज नरवाल ने अपनी विधायक निधि से कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। बनवासा गांव में खोखरा वाला रास्ता 38.86 लाख तो दुनिया वाला रास्ता 36.20 लाख रुपए से बन कर तैयार होगा। इसी तरह से रिंढाणा गांव में अकालगढ़ वाला रास्ता 20 लाख रुपए में बनेगा ।

शिलान्यास के अवसर पर चांद नरवाल, सत्यवान वाल्मीकि, टेकराम नरवाल, विकास धौला, नरवाल, कृष्ण नंबरदार, बिजेंद्र सिंहरोहा आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button