Breaking News
जवाहर लाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात दिन से जारी 7वें वार्षिक योग कैंप का शनिवार को हुआ समापन
योग करने वाले के जीवन पर होता है सकारात्मक प्रभाव : डॉ. शर्मा
गोहाना :-22 जून : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात दिन से जारी 7वें वार्षिक योग कैंप का शनिवार को समापन हो गया । विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को योग सिखाने के लिए इस कैंप के समानान्तर ऑनलाइन कक्षाएं भी लगाई गईं।
समापन सत्र में स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने कहा कि जो भी योग करता है, उसके जीवन पर उसका सकारात्मक प्रभाव होता है। उनके अनुसार नियमित रूप से योग करने से शारीरिक और मानसिक संतुलन बेहतर होता है। इससे रक्त संचार सुधरता है, एकाग्र करने की शक्ति में वृद्धि होती है, मोटापे और तनाव से मुक्ति मिलती है। डॉ. शर्मा स्कूल की एन.एस.एस. यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी भी हैं।


