AdministrationBreaking NewsGohanaPolitics

गोहाना सब डिपो से शनिवार को 10 बसों को सीएम के कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक ड्यूटी में भेजने से यात्री रहे परेशान

गोहाना :-23 जून : रोडवेज के गोहाना सब डिपो से शनिवार को 10 बसों को सीएम के कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक ड्यूटी में भेजा गया। बड़ी संख्या में बसें प्रशासनिक ड्यूटी में जाने से सब-डिपो के रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो गया। बसें कम होने से सब-डिपो में यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज बसों के अभाव में यात्रियों को प्राइवेट वाहनों पर ही निर्भर रहना पड़ा।

शहर की नई अनाज मंडी में शनिवार को राज्य स्तर पर संत कबीर दास की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी ने शिरकत की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोगों को लाने और गांव तक छोड़कर आने के लिए रोडवेज की 10 बसें भेजी गई थी। नई अनाज मंडी में लोगों को लेकर जाने के बाद बसें मंडी परिसर में ही खड़ी रही। रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या 78 है। इनमें सरकारी बसों की संख्या मात्र 50 ही है। शनिवार को बड़ी संख्या में बसों को प्रशासनिक ड्यूटी में भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रशासनिक ड्यूटी में जो बसें भेजी गई थी, उनका संचालन लोकल रूटों पर होता था। बसों की कमी के चलते लोकल रूटों पर यात्रियों को बसों की कमी के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि आमतौर पर बसों का संचालन 10 से 15 मिनट में होता रहता था। शनिवार को बसों के लिए उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वहीं रोडवेज बसें कम होने के चलते प्राइवेट बस संचालकों ने भी इसका फायदा उठाया। बसों की कमी के चलते प्राइवेट बसों में यात्रियों की भीड़ रही।

मुख्यालय के आदेश अनुसार भेजी गई बसें ^मुख्यालय के आदेशानुसार बसों को प्रशासनिक ड्यूटी में भेजा गया है। बसें कम होने के चलते यात्रियों को असुविधाएं हुई हैं। रविवार से सभी रूटों पर निर्धारित समय पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

-तेलूराम, डीआई, बस अड्डा, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button