AdministrationBreaking NewsGohanaPoliticsSocial
गोहाना में गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी और गोहाना के SDM विवेक आर्य ने वितरित किए हैप्पी कार्ड
गोहाना :-7 जून : शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड के सभागार में हैप्पी कार्ड योजना के 58 लाभार्थियों में ये कार्ड वितरित किए गए। हैप्पी कार्ड में 1 लाख रुपए तक की आय वाले व्यक्तियों को एक साल में एक हजार किलोमीटर तक की मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।
हैप्पी कार्ड वितरण समारोह की अध्यक्षता आई.ए.एस. अधिकारी और एस.डी.एम. विवेक आर्य ने की। मुख्य अतिथि गन्नौर की भाजपा विधायक निर्मल चौधरी थीं। इस कार्यक्रम में गोहाना क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को हैप्पी कार्ड उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर अशोक खोखर, देवराज गोस्वामी, रूपेंद्र कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
