गोहाना हल्के के कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता बेहद खुश हैं ब्रह्मचारी की जीत पर
गोहाना :-5 जून : गोहाना हलके के कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता सोनीपत संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी की जीत से बेहद खुश हैं। दोनों दलों के नेताओं ने पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी की जीत जनता की जीत है । रामधन भारतीय, रामधारी जिंदल, जय नारायण गुप्ता, प्रवीण गोयल और सतीश गोयल ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी की स्वच्छ छवि और पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आशीर्वाद ने उन्हें सोनीपत संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का प्रिय नेता बना दिया। सत्य नारायण मित्तल, नरेंद्र बंसल, विनोद सहरावत और राम निवास गुप्ता ने कहा कि सोनीपत में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी की विजय लोकसभा क्षेत्र में विकास का नया इतिहास रचेगी। श्रीकृष्ण खंडेलवाल, शशिभूषण तायल, एडवोकेट हैप्पी लोहिया और महेंद्र सिंगला ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी का गोहाना से पुराना नाता है। वह हमेशा जनता के बीच बने रहते हैं। ऐसे में वह वोटरों की उम्मीदों पर निश्चित रूप से खरे उतरेंगे।



