Breaking NewsGohanaSonipat

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में साढ़े 11 बजे तक 24% मतदान, बरोदा में सबसे कम, जुलाना में सबसे तेज मतदान

गोहाना :- 25 मई : हरियाणा के सोनीपत में लोकसभा चुनाव के लिए आज (25 मई) सुबह 7 बजने के साथ ही मतदान शुरू हो गया है। यहां कुल 17 लाख 77 हजार 08 मतदाता हैं। ये चुनाव मैदान में उतरे 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं के लिए कुल 1846 मतदान बनाए गए हैं। इनमें 1260 सोनीपत में और 586 मतदान केन्द्र जींद जिले में पड़ते हैं। सोनीपत जिले में 162 लोकेशन पर 522 बूथ संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। कुल 5 हजार जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।

सोनीपत लोकसभा सीट पर भाजपा के मोहनलाल बड़ौली, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी, इनेलो के अनूप दहिया व जजपा के भूपेंद्र मलिक चुनाव मैदान में जीत के लिए दम लगाए हुए हैं। पोलिंग पार्टियां ने रात को मतदान केंद्रों के बाहर अपने टेंट लगा लिए थे। चुनाव के लिए शुक्रवार शाम को EVM व अन्य चुनाव सामग्री के साथ अपने पोलिंग बूथों पर पहुंच चुकी हैं। सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू किया गया।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में साढ़े 11 बजे तक मतदान

सोनीपत में भीषण गर्मी के बीच महिला व पुरुष मतदान के लिए अपने पोलिंग बूथों पर भीड़ लगी है। गोहाना में वोट डाल कर लौट रहे वोटरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कई स्थानों पर छबील लगाई गई है।

ओलंपियन एवं भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने शनिवार को लोकसभा चुनाव में भैंसवाल कलां गांव में वोट डाला।

सोनीपत लोकसभा बीजेपी के प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली ने डाला अपना वोट

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार सोनीपत जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में 11 लाख 96 हजार 401 और जींद जिला की 3 विधानसभा क्षेत्रों के 5 लाख 80 हजार 607 मतदाता 25 मई को अपने वोट डाल सकेंगे। सोनीपत जिले के कुल मतदाताओं में 6 लाख 41 हजार 653 पुरूष और 5 लाख 54 हजार 714 महिला व 34 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जींद जिला के कुल मतदाताओं में 3 लाख 11 हजार 675 पुरूष, 2 लाख 68 हजार 922 महिला व 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल 43 हजार 815 युवा ऐसे हैं, जो पहली बार चुनाव के इस पर्व में भाग लेंगे। युवा मतदाताओं में 31 हजार 200 मतदाता सोनीपत और 12 हजार 615 मतदाता जींद जिला के शामिल हैं। इसके अलावा सोनीपत के 527 तथा जींद के 214 मतदाताओं सहित 740 ऐसे मतदाता है, जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है।

सोनीपत लोकसभा में कुल 1846 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इनमें 1260 सोनीपत तथा 586 मतदान केन्द्र जींद जिला के शामिल हैं। इन मतदान केन्द्रों में 447 मतदान केन्द्र शहरों में है तथा 1398 मतदान केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि सोनीपत लोकसभा में 09 मतदान केन्द्रों को मॉडल पोलिंग स्टेशन के रूप में तैयार किया गया है। इसके साथ ही 09 मतदान केन्द्र ऐसे होंगे जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।

गर्मी के चलते सभी मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं की गई है। जिनमें पानी की व्यवस्था, ओआरएस, एंबुलेंस तथा डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा जिन मतदान केन्द्रों पर लाईन में लगने वाले मतदाताओं के लिए गर्मी से बचने के लिए छत नहीं हैं, वहां टेंट की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी न आए।

सोनीपत लोकसभा के सभी क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। इन सभी मतदान केन्द्रों का लाईव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर रिकार्डिंग भी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार का तनाव न उत्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव में लॉ एंड आर्डर की स्थिति से निपटने के लिए 95 पुलिस पार्टियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में कोई राजनैतिक पार्टी या उम्मीदवार टेंट नहीं लगा सकता।

सोनीपत लोकसभा चुनाव के लिए 4430 बैल्ट यूनिट, 2217 कंट्रोल यूनिट तथा 2400 वीवीपेट का प्रयोग किया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button