Breaking News

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च

गोहाना :-19 मई : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन के निर्देश पर रविवार को सदर थाना पुलिस व अर्धसैनिक बल ने गोहाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान आम लोगों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

गोहाना पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रविंद्र तोमर ने बताया कि फ्लैग मार्च में करीब 200 जवानों ने हिस्सा लिया। यह फ्लैग मार्च थाना सदर गोहाना के गांव गामड़ी, खानपुर कला, शामड़ी, चिड़ाना, दुराना, जवाहरा, भादोटी खास, बुसाना, मुडलाना, सैनीपुरा, शहर थाना क्षेत्र, थाना मोहाना के गांव पिनाना, मोहाना, गुहना, जुआं आदि गांव से निकाला गया।

फ्लैग मार्च में सहायक पुलिस आयुक्त विरेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त मोहाना से सोमबीर व अर्धसैनिक बल आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट सनोज कुमार की अगुवाई में थाना शहर गोहाना प्रभारी निरीक्षक मोहन, थाना बरोदा प्रभारी निरीक्षक लाल सिंह, थाना सदर गोहाना प्रभारी निरीक्षक महिपाल, थाना मोहाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार व यातायात प्रभारी शहर गोहाना निरीक्षक कर्मबीर शामिल रहे। उन्होंने अपील की कि बिना किसी डर के चुनाव प्रक्रिया में भाग लें। मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button