Breaking News

अग्रवाल सभा गोहाना ने 105 जरूरतमंद अग्रवाल परिवारों को बाँटा गेहूँ

गोहाना :-19 मई : रविवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में 105 जरूरतमंद अग्रवाल परिवारों में सालभर की आवश्यकता का गेहूं वितरित किया। यह कार्यक्रम अग्रवाल सभा का वार्षिक आयोजन था। गेहूं वितरण समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सतीश गोयल ने की। मार्ग दर्शन रामधन भारतीय, जय नारायण गुप्ता, रामधारी जिंदल, सतनारायण मित्तल, परमानंद लोहिया, राम कुमार मित्तल और प्रवीण गोयल ने किया । वितरण की सेवा सतीश गुप्ता, सुशील जैन और अजीत गोयल की टीम ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अग्रवाल सभा मई के दूसरे पखवाड़े में हर साल गेहूं के वितरण का कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बार प्रत्येक जरूरतमंद अग्रवाल परिवार को प्रति सदस्य 50 किलोग्राम की एक बोरी की दर से गेहूं उपलब्ध करवाया गया। 105 अग्रवाल परिवारों में कुल 500 बोरी गेहूं की वितरित की गईं।

इस अवसर पर नरेश गुप्ता, डॉ. एस. एन. गुप्ता, अनिल जिन्दल, अनिल गोयल, सुनील गुप्ता, सतीश गर्ग, श्रीभगवान गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button