गोहाना के जय सिंह मलिक ने कमल छोड़ कर थाम लिया हाथ
गोहाना :-11 मई : शनिवार को गोहाना में सत्तारूढ़ भाजपा को जोर का झटका जोर से लगा। सोनीपत जिला परिषद के वार्ड नंबर 7 के जिला पार्षद जय सिंह मलिक ने कमल को फेंक हाथ को थाम लिया। गोहाना के न्यात गांव के जय सिंह मलिक ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष की।
जय सिंह मलिक गोहाना में सेक्टर 7 में रहते हैं । वह भारतीय जनता पार्टी में अहम पदों पर रह चुके हैं। वह वर्तमान में भाजपा के किसान मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष थे वह इससे पहले खेल प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक और पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रह चुके हैं। सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद जय सिंह मलिक ने भाजपा से किनारा करने के दो कारण बताए । उनके अनुसार भाजपा में कार्यकर्ताओं की पूछ नहीं है। वह अपने साथियों का कोई काम नहीं करवा पा रहे थे। दूसरे, भाजपा में मीटिंग ही अधिक होती हैं। पूरा-पूरा दिन मीटिंगों में निकल जाता है।



