Breaking NewsGohanaPolitics

पूर्व सी. एम. हुडडा ने गोहाना में, गोहाना-बरोदा हलकों के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

तीन महीने या उससे भी पहले हो सकते हैं प्रदेश विधानसभा के चुनाव : हुड्डा

 

गोहाना :- 8 मई : तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद सैनी सरकार अल्पमत में आ गई है। इस के चलते हरियाणा विधानसभा के चुनाव तीन महीने या उससे भी पहले हो सकते हैं। बुधवार को यह संभावना पूर्व सी.एम. और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने व्यक्त की ।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा शहर में सोनीपत संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के लिए गोहाना हलके और बरोदा हलके के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस को किसी गठबंधन की आवश्यकता नहीं थी । पर कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल हुई तो इस लिए कि संविधान की रक्षा संभव हो सके। संविधान बचेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा । उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में युवा, महिला, किसान समेत समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं शामिल की गई हैं ।

पूर्व सी.एम. ने कहा कि आज कानून और व्यवस्था के जो हालात हैं, समान हालात 2005 में उनके पहली बार सी.एम. बनने के वक्त थे। उन्होंने तब बदमाशों को चेतावनी दी थी कि या तो बदमाशी छोड़ दो या हरियाणा । इस बार कांग्रेस की सरकार बनी तो बदमाशों को प्रदेश को छोड़ कर भागना पड़ेगा । भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सवाल किया कि न कोई नई यूनिवर्सिटी या संस्थान बने, न एक यूनिट बिजली का उत्पादन बढ़ा,फिर प्रदेश पर 4.5 लाख करोड़ का कर्जा कैसे हो गया। उनके अनुसार उनके शासन में प्रदेश प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और नौकरियां देने में नंबर वन था, पर आज नंबर वन है अपराध, बेरोजगारी और महंगाई में । सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, सब भगवान भरोसे चल रहा है ।उन्होंने कहा कि मैं पूरा हरियाणा घूम चुका हूं | 36 बिरादरी बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वही करते हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए की जाएगी, 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, 100-100 गज के प्लाट देने की स्कीम दोबारा शुरू होगी, 2 लाख पक्की नौकरियां लगाई जाएंगी, मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए की होगी ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा : एक काम तुम मेरा कर दो, एक काम मैं तुम्हारा कर दूंगा। तुम सतपाल ब्रह्मचारी को जिता दो, मैं हरियाणा में थारी सरकारी बना दूंगा । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक तीर से दो शिकार होंगे । इस चुनाव से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना भी तय हो जाएगा ।

गोहाना के विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि ब्रह्मचारी गोहाना से सबसे ज्यादा वोटों से जीतेंगे, बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल ने समान दावा अपने हलके के लिए किया तो हुड्डा ने कहा कि कम्पीटीशन गोहाना-बरोदा में नहीं है, किलोई के साथ है। पिछले विधानसभा चुनाव में मैं किलोई से राज्य में सबसे ज्यादा 80 हजार वोटों से जीता था। तुम उससे ज्यादा वोटों से सतपाल ब्रह्मचारी को जितवाना । सतपाल ब्रह्मचारी ने जनता से अपील की कि रोहतक लोकसभा सीट से दीपेंद्र सिंह हुड्डा की जीत देश की सबसे बड़ी जीत होनी चाहिए ताकि सब
को पता लग जाए कि भविष्य का नेता कौन है ।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. योगानंद शास्त्री, विधायकों में गोहाना के जगबीर सिंह मलिक, बरोदा के इंदुराज नरवाल, खरखौदा के जयवीर वाल्मीकि, सोनीपत के सुरेंद्र पंवार और सफीदों के सुभाष देशवाल, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया और सुखबीर सिंह फरमाणा, सी.एम. के पूर्व राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र आदि भी उपस्थित रहे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button