Breaking NewsGohanaPoliticsSonipat

खरखौदा में आयोजित विजय संकल्प रैली में नायब सैनी ने कहा ; कांग्रेस के शासनकाल में धरती से पाताल तक हुए घोटाले

सोनीपत के खरखौदा में आयोजित विजय संकल्प रैली में बड़ी माला पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत

खरखौदा :-5 मई : आज लोकसभा सोनीपत के खरखोदा शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में *हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नायब सिंह सैनी जी* बत्तौर मुख्य अतिथि शामिल हुए तथा देश के बहुत ही लोकप्रिय, यशस्वी प्रधानमंत्री *आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी* तथा *मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नायब सिंह सैनी जी व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री मनोहर लाल जी* के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा देश एवं प्रदेश में किये गए विकास कार्यों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए लोकसभा सोनीपत से लोकप्रिय उम्मीदवार *श्री मोहन लाल बड़ौली जी* के लिए सोनीपत लोकसभा की देवतुल्य जनता से वोटों की अपील की और कहा :-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोलै कांग्रेस के शासनकाल में धरती से लेकर पाताल तक घोटाले हुए हैं। कांग्रेस को जब लगा कि उनकी दाल नहीं गल सकेगी तो अब झूठा प्रचार शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतने विकास कार्य करा दिए हैं कि कांग्रेसी परेशान हैं। कांग्रेस के पास न तो नीति है और न ही नीयत है।
नायब सिंह सैनी शनिवार शाम को खरखौदा में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है। 10 साल में भारत मजबूती से विश्व पटल पर उभरकर सामने आया है। नरेंद्र मोदी ने देश में इतने काम कर दिए है कि कांग्रेस को लगा कि अब उनका समय नहीं आएगा। ऐसे में वह झूठ बोल रहे हैं। इंडिया गठबंधन में नेतृत्व का तो पता ही नहीं है। राहुल गांधी वायनाड को छोड़कर अब रायबरेली भाग गए हैं।
कांग्रेस राज में ग से गणेश नहीं, गधा पढ़ाया गया : धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लेकर कांग्रेस तक पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में पढ़ाई तक ठीक से नहीं करवाई गई। ग से गणेश नहीं ग से गधा पढ़ाया गया। शहीदों का मान-सम्मान हाशिये पर रखा गया, जबकि आज के समय में एयरपोर्ट के नाम तक शहीदों के नाम पर रखे जा रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर तीन तलाक हटाने तक की ऐसी उपलब्धियां हैं, जिनसे देश गौरवान्वित महसूस करता है।

कार्यक्रम में मुख्यतः भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी, पंचायत मंत्री श्री महिपाल ढांडा जी, विधायिका श्रीमती निर्मल चौधरी जी, श्री सतीश नांदल जी, जिलाध्यक्ष श्री जसवीर दोदवा जी, जिलाध्यक्ष श्री तीर्थ राणा जी, श्री जवाहर सैनी जी, पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जी, श्रीमती कृष्णा गहलावत जी, श्री देवेंद्र कादयान जी, श्रीमती मोनिका दहिया जी , अन्य मंत्री गण, सांसद महोदय, विधायक गण, पूर्व विधायक गण, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बहुत ही निष्ठावान कार्यकर्ता साथी, हजारों की संख्या में देवतुल्य क्षेत्रवासी बुजुर्ग, मातृ शक्ति, युवा साथी व बच्चें शामिल हुए ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button