Breaking NewsGohanaPolitics

जगशेर नूरनखेड़ा को कांग्रेस के एस.सी. विभाग का ग्रामीण का जिला अध्यक्ष किया नियुक्त

गोहाना :-3 मई क्षेत्र के गांव नूरनखेड़ा के दलित नेता जगशेर नूरनखेड़ा को कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश के एस.सी. विभाग में सोनीपत जिले की ग्रामीण जिला इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पर शुक्रवार को शेर नूरनखेड़ा को विभिन्न दलित संगठनों ने सम्मानित किया गया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जगशेर नूरनखेड़ा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में दलित राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आसन्न पंचायत चुनाव में सोनीपत जिला परिषद का जिला पार्षद बनने के लिए भी अपनी प्रतिष्ठा को दांव पर लगाया था। उनको अब कांग्रेस के एस.सी. विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने सोनीपत ग्रामीण के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। अपनी इस नियुक्ति के लिए जगशेर नूरनखेड़ा ने पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस
के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक जगबीर सिंह मलिक और इंदुराज नरवाल, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल के साथ एस.सी. विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार का आभार व्यक्त किया। अभिनंदन समारोह में विभिन्न दलित संगठनों के प्रतिनिधियों में ओ.पी. मेहरा, अशोक बामनिया, धर्मबीर मदीना, बिजेंद्र चहल, सतीश उरलाना, बलवान मेहरा और मुकेश बादल भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button