खेलो इंडिया महिला साइकलिंग लीग प्रतियोगिता में 60 किलोमीटर साइकलिंग में हरियाणा की मीनाक्षी ने जीता रजत
गोहाना :-28 अप्रेल : खेलो इंडिया महिला साइकलिंग लीग प्रतियोगिता में शनिवार को विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धाएं हुई। लड़कियों के सब जूनियर वर्ग में 30 किलोमीटर माश स्टार्ट इवेंट में महाराष्ट्र की आभाश्री राम सोमन ने स्वर्ण, तमिलनाडु की खिलाड़ी नीर निरामाठी ने रजत, हरियाणा से एंजेल राणा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर में 50 किलोमीटर माश स्टार्ट इवेंट में केरल से दीविना जोए ने स्वर्ण, राजस्थान से हर्षिता जाखड़ ने रजत और कर्नाटक से पूजा महापति ने कांस्य पदक जीता।
सीनियर महिला वर्ग में 60 किलोमीटर माश स्टार्ट इवेंट में राजस्थान से पूजा लहगा ने स्वर्ण, हरियाणा से मीनाक्षी ने रजत तथा पंजाब से जसकीत कौर सेखों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय साइकलिंग महासंघ के सहायक सचिव वीएन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने लड़कियों को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य साइकलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर, अशोक कुमार, निर्मल सिंह, जोगिंद्र सिंह, नेहा, समीर, संजय कुमार, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।