अशोक खोखर ने रोडवेज के रोहतक डिपो के जी.एम. को कहा कि उत्पीडन छोड़ बातचीत का रास्ता अपनाएं
गोहाना :-19 अप्रैल : ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सांझा मोर्चा के सदस्य अशोक खोखर ने शुक्रवार को रोडवेज के रोहतक डिपो के जी.एम. को परामर्श दिया कि वह उत्पीड़न छोड़ कर बातचीत का रास्ता अपनाएं और कर्मचारियों की समस्याओं का निपटान करें ।
अशोक खोखरनके अनुसार 9 दिन से रोडवेज के जी.एम. कार्यालय में रोहतक में धरना चल रहा है। जी. एम. तबादलों से कर्मचारी नेताओं को परेशान कर उनका मनोबल तोड़ना चाहते हैं और आंदोलन को छिन्न-भिन्न करना चाहते हैं।
ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी किसी भी दबाव के आगे घुटने नहीं टेकेंगे। अगर जी.एम. अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो उनके खिलाफ जारी आंदोलन जल्दी प्रदेश व्यापी हो जाएगा। अशोक खोखर ने कहा कि जी.एम. को टकराव का रास्ता छोड़ देना चाहिए तथा कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुला लेना चाहिए।