गोहाना के गीता विद्या मंदिर में रामनवमी पर मां के नौ रूपों की स्तुति
गोहाना :-16 अप्रैल : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में मां के नौ रूपों की स्तुति करते हुए रामनवमी मनाई गई ।
नव दुर्गा के रूप में शिशु वाटिका से परी और अवनि मां शैलपुत्री, गरिमा, तनाया, माही ब्रह्मचारिणी, तृप्ति, आशवी चंद्रघंटा, काव्या, वंशिका, कुष्मांडा, यक्षिता, प्रेरणा स्कंदमाता, वेदांशी, अपूर्वा, कात्यायनी, अनिका, गीतिका काल रात्रि, अनाया, अतुल्य महागौरी, अनुश्री, राशि सिद्धिदात्री बनीं। अध्यक्षता प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने की।
प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने कहा कि दुर्गा अष्टमी और राम नवमी का हिंदुओं के लिए विशेष महत्व है। सब असुरों का वध करने के बाद मां कालरात्रि के सामान्य रूप में प्रकट हुईं। मां दुर्गा ब्रह्मांड के निर्माण, विनाश और संरक्षण की आदि देवी हैं।
शिक्षक पवन शास्त्री ने नव दुर्गा की आराधना के लिए मंत्रोच्चारण किया। दिव्यांशी, पारुल, बर्बरीक, मीनल और वंदना ने मां के भजन गाए।


