भैंसवाल कलां खरीद केंद्र बंद करने पर आप कार्यकर्ताओं ने निकाला रोष मार्च
गोहाना :-15 अप्रैल : आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप मलिक और यूथ विंग की प्रदेश युवा सचिव मोना सिवाच के नेतृत्व में सोमवार को गांव भैंसवाल कलां और गांव बिलबिलान में रोष मार्च निकाला गया। इस केंद्र को बहाल करने के लिए पार्टी ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रखा है।
भैंसवाल कलां गांव खरीद केंद्र बंद किए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों को साइलो मोहाना या तिहाड़ मलिक के साइलों में गेहूं की फसल लेकर
जाने के लिए कहा है। इस खरीद केंद्र पर आसपास के गांवों के किसान गेहूं की फसल लेकर आते थे। अब सरकार ने खरीद केंद्र को बंद कर दिया ।
प्रदेश युवा सचिव मोना सिवाच ने कहा कि यह रोष मार्च ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए निकाला गया है। आम आदमी पार्टी ग्रामीण और किसानों की मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
संदीप मलिक ने कहा कि अगर किसानों को अपना गेहूं साइलो में ले जाना पड़ेगा, उससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा और काफी परेशानी भी झेलनी पड़ेगी।


