आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने गोहाना में आर्य समाज का 149वां स्थापना दिवस मनाया
गोहाना :-10 अप्रैल : आर्य समाज वह संगठन है जो धर्म की व्याख्या तर्क की तुला पर तोल कर करता है। बुधवार को यह टिप्पणी आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की।
दांगी शहर के सेक्टर 7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में आर्य समाज के 149वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । अध्यक्षता रणधीर राठी ने की। मुख्य वक्ता आजाद सिंह दांगी ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने 10 अप्रैल 1875 को आर्य समाज की स्थापना मुंबई में की थी। इस स्थापना का मुख्य ध्येय पाखंड और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के साथ स्वाधीनता की अलख जगाना था ।
आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक ने कहा कि वेदो के संदर्भ से स्वामी दयानंद सरस्वती ने स्थापित किया कि ईश्वर अंतर्यामी है। वह अजर, अमर और अभय है। उसे स्थान विशेष तक सीमित कर नहीं रखा जा सकता। वह समूचे जगत की उत्पत्ति करने वाला है। उस सर्वशक्तिमान की उपासना की सही विधि केवल हवन है।इस अवसर पर महावीर शर्मा, सिया राम शर्मा, सुनीता सैनी, किरण जुनेजा, जगमति सैनी, प्रेम कौर, प्रेम लता आदि भी उपस्थित रहे ।


