वेश बदल कर नगर भ्रमण करते थे विक्रमादित्य : दांगी
गोहाना :-9 अप्रैल : चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य जनता के दुख-कष्टों की वस्तुस्थिति जानने के लिए वेश बदल कर नगर भ्रमण किया करते थे । मंगलवार को यह टिप्पणी आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। उनके अनुसार यह विक्रमादित्य ही थे जिनके महान कार्यों को नमन करने के लिए विक्रम संवत के रूप में भारतीय नव वर्ष प्रारंभ हुआ।
आजाद सिंह दांगी सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में विक्रमादित्य की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके अनुसार विक्रमादित्य अपने राज्य में न्याय व्यवस्था को ले कर कोई समझौता नहीं करते थे। उनके कार्यों का विस्तृत उल्लेख अनेक प्राचीन ग्रंथों और शिलालेखों में मिलता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने की। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के पूर्व अध्यक्ष रमेश मेहता ने भी विक्रमादित्य के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में महर्षि गौतम को भी श्रद्धासुमन भेंट किए गए।
इस अवसर पर भगवान परशुराम आश्रम के संचालक सुभाष शर्मा, राम करण शर्मा, जगफूल शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा, कृष्ण शर्मा, उधम सिंह आदि भी मौजूद रहे ।
:


