फरीदाबाद की संजय कॉलोनी इलाके में लव जेहाद का मामला;2 महीने से नाबालिग किशोरी से रेप कर रहा था ;
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवक का नाम शरीफ है। वह बादल बन कर रह रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हरियाणा के फरीदाबाद की संजय कॉलोनी इलाके में लव जेहाद का मामला सामने आया है। यहां नाम बदल कर रहे एक समुदाय विशेष के युवक करीब 2 महीने से 14 साल की किशोरी से रेप कर रहा था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसके कमरे में छापा मारा तो युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि लव जेहाद की शिकायत मिली है। पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर रही है।
जानकारी गो रक्षा बजरंग फॉर्म के बिट्टू बजरंगी ने देते हुए बताया कि उन्हें बीती रात सूचना मिली थी कि जीवन नगर गौछी इलाके में एक मुस्लिम युवक 14 वर्षीय बच्ची का लगभग 2 महीने से यौन शोषण कर रहा है। सूचना के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो बच्ची को उसके ही कमरे में पाया गया, जो कि आपत्तिजनक स्थिति में थी।
आसपास के लोगों ने बताया कि विशेष समुदाय का युवक यहां पर सुनील के मकान में किराए पर रह रहा था। युवक अपने आप को पंडित बताता था और अपना नाम बादल बताता था। वही जब बच्ची की मां से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह आरोपी बादल को कई बार मना कर चुके हैं, लेकिन बादल नहीं मानता। उन्हें उनकी बच्ची को भगा ले जाने की धमकी देता है। जब बड़ी बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदू संगठनों के साथ गई लड़की की मां ने संजय कॉलोनी चौकी में इसको लेकर शिकायत दी है। थाना मुजेसर के एसएचओ कबूल सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवक का नाम शरीफ है। वह बादल बन कर रह रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

