AgricultureBreaking NewsGohanaधरना प्रदर्शन

सरसों की सरकारी खरीद में देरी से भाकियू नाराज, एस.डी.एम. गोहाना को सौंपा ज्ञापन, जल्दी खरीद की रखी मांग

 

गोहाना :-27 मार्च : बुधवार को भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शहर के लघु सचिवालय में पहुंचा। वहां एस. डी. एम. विवेक आर्य को सरसों की सरकारी खरीद जल्दी शुरु करवाने के लिए ज्ञापन दिया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया कि सरसों की सरकारी खरीद प्रारंभ करवाने में देरी की जा रही है।

भाकियू के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सोनीपत जिला इकाई के जिला अध्यक्ष अशोक लठवाल ने किया। लठवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की अनाज मंडियों में 26 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद प्रारंभ करने की घोषणा की थी। लेकिन अफसर कह रहे हैं कि अभी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अशोक लठवाल ने कहा कि जिन किसानों की सरसों कट चुकी है, सरकारी खरीद न होने के चलते उनके पास इस के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है कि वे अपनी फसल को औने-पौने दामों पर बेच दें। सरकारी खरीद न होने के चलते ऐसा करना किसानों की विवशता है।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एस. डी. एम. से मांग की कि सरसों की सरकारी खरीद को तुरंत प्रारंभ करवाया जाए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button