Breaking NewsGohanaधरना प्रदर्शन

मांगें न मानने से नाराज कर्मचारियों ने भरी हुंकार, भाजपा को नहीं देंगे एक भी वोट

गोहाना :-26 मार्च : हमारी एक भी मांग नहीं मानी गई, संसदीय चुनावों में हम भाजपा को वोट नहीं देंगे। यह हुंकार मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ के तीनों खंडों की संयुक्त बैठक में भरी गई।

कथूरा खंड, मुंडलाना खंड और गोहाना खंड की महासंघ की इकाइयों की यह बैठक शहर के जवाहर लाल नेहरू पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपमंडल अध्यक्ष संजीव स्वामी ने की तथा संचालन उपमंडल सचिव सुभाष भट्टी ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संजीव स्वामी ने कहा कि कर्मचारियों ने भाजपा के शासनकाल में रिकॉर्ड आंदोलन किए। लेकिन यह पार्टी अपनी हठधर्मिता पर अड़ी रही तथा उसने कर्मचारियों की एक भी मांग को स्वीकार नहीं किया। इस खता का
मजा कर्मचारी अब आने वाले चुनाव में चखाएंगे।

सुभाष भट्टी ने कहा कि लोकसभा के चुनाव कर्मचारियों के पास भाजपा को अपनी ताकत दिखाने का सुनहरी मौका हैं कर्मचारियों को अपनी एकता का परिचय देते हुए अपने परिवारों का एक भी वोट सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी को नहीं जाने देना चाहिए। यह सरकार तब नींद से जागेगी जब हार का स्वाद चख लेगी। इस बैठक में सुनील धनखड़, भगत सिंह, देवेंद्र कुमार, संदीप कुमार, दिलराज मलिक, संदीप लठवाल, सुनील सिंधु आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button