Breaking NewsDelhiPolitics

भाजपा ने हरियाणा में बची 4 सीटों के लोकसभा उम्मीदवार किये घोषित ;.अरविंद शर्मा रोहतक, नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र, मोहनलाल बड़ौली सोनीपत और हिसार से रणजीत चौटाला चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली :-24 मार्च : भाजपा ने हरियाणा में बची 4 सीटों पर भी रविवार को लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। डॉ. अरविंद शर्मा रोहतक, नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र और हिसार से रणजीत चौटाला चुनाव लड़ेंगे। सोनीपत से मौजूदा सांसद रमेश चंद्र कौशिक की टिकट काटकर मोहन लाल बड़ौली को उम्मीदवार बनाया गया है।

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए नवीन जिंदल ने रविवार शाम को ही नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उधर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला रविवार को सिरसा में थे। भाजपा हाईकमान का फोन आने के बाद वह आनन-फानन में सिरसा BJP ऑफिस पहुंचे। यहां अशोक तंवर ने पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रणजीत चौटाला को भाजपा में शामिल करवाने का फैसला इतना जल्दबाजी में लिया गया कि उनका स्वागत करने के लिए सिरसा में पार्टी का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। नतीजतन लगभग दो महीने पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अशोक तंवर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा अशोक तंवर को सिरसा से लोकसभा उम्मीदवार बना चुकी है।

नवीन जिंदल ने दिल्ली में ली BJP की सदस्यता
हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने रविवार शाम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही देर बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button