सेवानिवृत्ति पर कुलपति प्रो. सुदेश ने किया सम्मानित
नगर परिषद में सफाई कर्मचारी जयभगवान के सेवानिवृत्त होने पर चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने सम्मानित किया।
अलग-अलग संस्थानों से शुक्रवार को दो अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। बीपीएस महिला विवि में कार्यरत सहायक एवं पूर्व वायु सैनिक सत्यवान मोर को सेवानिवृत्ति पर कुलपति प्रो. सुदेश ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में इंसान कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते, केवल उनके कार्य क्षेत्र बदल जाते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संदीप दहिया ने बताया कि सत्यवान मोर 1980 में वायु सेना जॉइन किया। 2006 में वहां से रिटायर होने के बाद 2014 में महिला विवि में बतौर सहायक शामिल हुए।
इस मौके पर सहायक कुलसचिव महिपाल मलिक, सुरेश सोलंकी, प्रवीण दुहन, नवीन खोखर, अनिल वोहरा व आनंद सिंह भी मौजूद रहे। नगर परिषद में सफाई कर्मचारी जयभगवान के सेवानिवृत्त होने पर चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत से नप को स्वच्छता में अच्छी रैंकिंग भी मिली। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी, पार्षद मुकेश देवगन, नरेंद्र कुमार, निपुण, सफाई दारोगा राजेश भारद्वाज, प्रेम, महेंद्र, महेश, नन्हीं देवी आदि मौजूद रहे। गोहाना. सत्यवान मोर को स्मृति चिन्ह भेंट करते महिला विवि की कुलपति प्रो. सुदेश।


